Koi Kusoor - A Horror Story Part - 1


                        कोई कुसूर ( भाग 1 )                    
                                                                              
 लेखक – आरिफ खान
 ईमेल – 9166672008arif@gmail.com

ये कहानी करीब 35-40 साल पुरानी है और बिलकुल सच्ची है. मुझे मेरे पिताजी ने ये कहानी बताई थी. हमारे यहाँ के सभी लोगो को इस कहानी के बारे में पता है.
हमारा गांव जहाँ है वो एक पहाड़ी इलाका है. अब तो फिर भी ये इलाका बहुत Modern हो चुका है, लेकिन 35-40 साल पहले ये इलाका बहुत सुनसान हुआ करता था. ज्यादा आबादी भी नहीं थी.

तो कहानी ऐसी है की करीब 40 साल पहले हमारे ही गाँव का एक फौजी छुट्टी पर घर आया था. पहाड़ी इलाका था और बहुत पिछड़ा भी था. इसलिए कोई बस या कोई और साधन सीधा गांव तक नहीं आता था. बस सीधा Main बस अड्डे पर उतारती थी और वहां से पैदल ही गांव तक आना पड़ता था पहाड़ो के बीच से.
तो वो फौजी पैदल ही रात के समय सुनसान इलाके से घर आ रहा था. जब वो रास्ते में आ ही रहा था की उसको सड़क किनारे जंगल में किसी लड़की के रोने की आवाज़ सुनाई दी. फौजी था इसलिए बहादुर भी था, तो वो जंगल के अंदर गया देखने के लिए की कौन रो रहा है. कोई और होता तो शायद इतनी हिम्मत नहीं कर पाता. जब वो अंदर पंहुचा तो उसने देखा की अँधेरे में एक पेड़ के नीचे एक जवान लड़की अकेली बैठी है और रो रही है.

वो उसके पास पंहुचा और उससे पूछा की वो वहां कैसे पहुंची और उसका घर कहाँ है. लड़की जवान थी और बेहद खूबसूरत थी. लेकिन उसको कुछ याद नहीं था. लड़की रो रही थी और उसने फौजी से उसको अपने साथ ले जाने के लिए Request किया. फौजी उस लड़की को अपने घर ले आया.

अगले ही दिन पूरे गांव में ये बात फ़ैल गयी की फौजी किसी लड़की को लाया है जंगल से. सबने जानने की कोशिश की लड़की से की वो कौन है कहाँ से आयी है. लेकिन उसको कुछ याद नहीं था. शायद उसकी याददाश्त खो चुकी थी, सबको लगा. लड़की फौजी के घर ही रहने लगी. फौजी लड़का भी जवान था और उसकी भी शादी नहीं थी. एक ही घर में दो अनजान लड़का और लड़की रह रहे थे, लोगो का तरह तरह का बात करना लाजमी था. इसलिए उस फौजी लड़के के घरवालों और गांव वालो ने फैसला कि उन दोनों की शादी कर दी जाए . लड़की ने भी हाँ कर दी .लड़की बहुत सुन्दर थी इसलिए फौजी लड़का भी मान गया |

Comments

Popular Posts

Ek Sunsan Haweli - The Andheri Raat ( Part - 2 )

Zootopia 2016 Dual Audio ORG Hindi 480p BluRay 300mb