Koi Kusoor - A Horror Story Part - 2


                                          कोई कुसूर ( भाग – 2 )

लेखक – आरिफ खान
ईमेल – 9166672008arif@gmail.com

लेकिन शादी से पहले उस लड़की ने फौजी लड़के के सामने एक शर्त राखी. उसने बोला की मैँ तुम्हारी हर एक बात मानूंगी. घर का सारा काम करुँगी. बस तुम कभी भी बिना दरवाजा खट-खटाये मेरे कमरे के अंदर मत आना. लड़का मान गया. और दोनों की अच्छे से शादी कर दी गयी.

सब कुछ अच्छा चल रहा था. 10-12 साल बीत गए. दोनों के 3 बच्चे भी हो गए थे. फौजी लड़का बीच बीच में छुट्टियों पर आता कुछ समय बिताता फिर वापिस चला जाता.

एक बार वो छुट्टियों पर आया हुआ था वो और बस जाने ही वाला था. सुबह अच्छे से तैयार होकर खाना भी खा लिया था. उसकी पत्नी ने खाना बना दिया था. फिर वो बाहर चला गया जाने के लिए. कुछ दूर जाने पर उसको याद आया की वो कुछ भूल गया है घर पर. तो वो जल्दी जल्दी वापिस घर गया. जल्दबाजी में उसको अपनी पत्नी की वो बात याद नहीं रही की उसको बिना दरवाजा खट-खटाये अंदर नहीं जाना है. और वो जल्दबाजी में ऐसे ही दरवाजे के अंदर घुस गया.
अंदर घुसते ही उसने जो देखा उसको देखके उसके होश उड़ गए. उसने देखा की कमरे के अंदर उसकी पत्नी

मट्टी के चूल्हे पर रोटी बना रही है और उसका एक पैर चूल्हे के अंदर रखा हुआ है, जलती आग के अंदर. बाल बिखरे हुए थे. ये देखके उसकी चीख निकल गयी. आवाज़ सुनकर उसकी पत्नी का ध्यान उसपर गया तो वो गुस्से से उठी और चिल्लाई – ” मैंने बोलै था न कभी भी बिना दरवाजा खटकाये अंदर मत आना
इतना बोलके उसने गुस्से में उस फौजी को एक थप्पड़ मारा. और तेजी से भाग के बाहर चली गयी. वो इतनी तेजी से निकली की कोई देख नहीं पाया की वो कहाँ गायब हो गयी.

उस थप्पड़ की चोट ऐसी थी उस फौजी के गर्दन हमेशा के लिए टेढ़ी हो गयी और बुढ़ापे तक टेढ़ी ही रही.
उस दिन के बाद किसी ने उस लड़की को नहीं देखा. गांव के लोग आज भी इस बारे में बातें करते हैं, लेकिन किसी को नहीं पता की वो कौन थी और कहाँ से आयी थी.


Comments

Popular Posts

Ek Sunsan Haweli - The Andheri Raat ( Part - 2 )

Koi Kusoor - A Horror Story Part - 1

Zootopia 2016 Dual Audio ORG Hindi 480p BluRay 300mb